199 वाहिनी के सी.आर.पी.एफ. बल ने एड्री, हर्रा, नयापारा एवं सरपंचपारा (पीडिया व कुप्पागुडा) गांव के जंगल इलाके से बरामद किया 14 नक्सल डंप, भारी मात्रा में IED और हथियार जब्त
199 वाहिनी के सी.आर.पी.एफ. बल ने एड्री, हर्रा, नयापारा एवं सरपंचपारा (पीडिया व कुप्पागुडा) गांव के जंगल इलाके से बरामद किया 14 नक्सल डंप, भारी मात्रा में IED और हथियार जब्त दिनांक 05 सितंबर 2026 को Central Reserve Police Force (CRPF) की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। प्राप्त विश्वसनीय आसूचना के आधार पर कमांडेंट-199 वाहिनी श्री आनंद कुमार के कुशल मार्गदर्शन व श्री दर्शन यादव, उप कमांडेंट की देखरेख में बी/199 कंपनी एवं यंग प्लाटुन निरीक्षक अजीत कुमार डेका, कंपनी कमांडर के नेतृत्व में, एफ/199 कंपनी निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र के एड्री, हर्रा, नयापारा एवं सरपंचपारा गांवों के घने जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया 14 नक्सल डंप बरामद किया गया। अभियान के दौरान जवानों ने अत्यंत सतर्कता का परिचय देते हुए इलाके की घेराबंदी की तथा चरणबद्ध तरीके से सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया। तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा भविष्य में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई। बरामद डंप में कुल 07 रायफल, जिसमें 303 Bolt Action Rifle-01 Nos, Bharmar Rifle-05 Nos, 12 Bore Rifle (Country Made)-01 Nos, Detonator-08 Nos, Codex Wire, 10 IEDs, Wireless Set without Battery-01 Nos, Plastic Container-04 Nos, Steel Container Big-03 Nos, तथा IED बनाने की वस्तुएं एवं विभिन्न प्रकार की इलेक्ट्रिक सामग्री, नक्सलियों के कपड़े आदि शामिल हैं, जो कुल मिलाकर 99 तरह की वस्तुएं बरामद की गई हैं। उल्लेखनीय है कि एड्री, हर्रा एवं (पीडिया तथा कुप्पागुडा) एवं आसपास का क्षेत्र पूर्व में नक्सली गतिविधियों के लिए बहुत संवेदनशील रहा है। CRPF की 199 वाहिनी द्वारा लगातार चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के परिणामस्वरूप क्षेत्र में नक्सल प्रभाव समाप्त हो चुका है और स्थानीय ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है। इस सफल कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। CRPF 199 वाहिनी के कमांडेंट श्री आनंद कुमार ने बताया कि आम नागरिकों की सुरक्षा, क्षेत्र में शांति एवं विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 199 वाहिनी द्वारा भविष्य में भी आसूचना आधारित अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। बल भविष्य में भी क्षेत्र को पूर्णतः नक्सलमुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। �
Leave a Reply