मोदी जी के जन्मदिन पर दीपों से जगमगाएगा बीजापुर, जी. वेंकट ने किया दीप प्रज्वलन का आह्वान

बीजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आज रात्रि 7 बजे दीप प्रज्वलन को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट ने जनभागीदारी का आह्वान किया है। इस क्रम में उन्होंने गायत्री मंदिर के पुजारी श्री राजपूत जी को आशीर्वाद का दीप भेंट कर मंदिर प्रांगण एवं अपने निवास पर दीप प्रज्वलित करने का आग्रह किया।

वहीं, अपने प्रतिष्ठान में कार्यरत सहयोगियों को भी आशीर्वाद का दीप भेंट कर अपने-अपने आवास पर रात्रि 7 बजे दीप प्रज्वलित करने के लिए प्रेरित किया गया।

जी. वेंकट ने लोगों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा, संकल्प और राष्ट्रनिर्माण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के माध्यम से बीजापुर में घर-घर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन को जनभागीदारी के साथ मनाने का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!