बच्चों के मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश

बीजापुर 11 सितंबर 2026- कलेक्टर श्री विश्वदीप ने भोपालपटनम विकासखंड में संचालित मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट ( MBU ) शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

कलेक्टर श्री विश्वदीप ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी विकासखंडों में अध्ययनरत बच्चों का शत-प्रतिशत मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट से वंचित न रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक बच्चों को शिविरों के माध्यम से लाभान्वित करने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!