बीजापुर। भाजपा जिला कार्यालय बीजापुर में गुरुवार को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए अभियान को जिले में प्रभावी एवं व्यापक रूप से संचालित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जी. वेंकटेश्वर भी उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए अभियान की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया तथा सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में विभिन्न जनसेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में देश की 25 वर्षों की विकास यात्रा एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा शासकीय योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करने को लेकर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री घासीराम नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी जिला महामंत्री फूलचंद गगडा सहित नगर पालिका के पार्षदगण, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave a Reply